ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है वहीं चंदननगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 712 लीटर अवैध शराब बरामद की है आरोपी के पास से एक कार भी बरामद हुई है जिससे वह शराब की तस्करी कर रहा था।
मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बदमाश एक तार से बड़ी मात्रा में अवैध शराब लेकर आ रहे हैं मुखबिर द्वारा जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने टीम गठित की और घेराबंदी कर कार को स्कीम नंबर 71 के पास से पकड़ा कार की तलाशी लेने पर उसमें रखी 712 लीटर अवैध देशी शराब पुलिस ने बरामद की पकड़े गए आरोपी का नाम अश्विन बाहेतीया है जो रामानंद नगर का रहने वाला है पूछताछ में आरोपी ने अन्य लोगों के भी नाम बताए हैं जिन्होंने कार और शराब सप्लाई करने के लिए दी थी फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
