इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है आरोपी के साथ दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है जिनकी तलाश में टीम राजस्थान भेजी गई है।
मामला इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र का है जहां मई 2022 में एक चोरी की घटना सामने आई थी जिसमें कुछ सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को प्राप्त हुए थे इसी बीच मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी प्रकाश को गिरफ्तार किया है जिसमें पूछताछ में बताया कि भीलवाड़ा का रहने वाला है और इसी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर क्षेत्र में चोरी की घटना को अंजाम दिया था फिलहाल पुलिस ने आरोपी का रिमांड लिया है वहीं इसके दो अन्य साथी चोरी के बाद से ही भीलवाड़ा राजस्थान चले गए थे वहीं पुलिस अप दोनों अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए राजस्थान रवाना की गई है जिन की जल्द गिरफ्तारी होने की उम्मीद है जिनसे और भी खुलासे होने की संभावना है।
