एसीएस मोहम्मद सुलेमान ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण इमरजेंसी वार्ड का प्रावधान ना होने पर जाहिर की नाराजगी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

जिला अस्पताल के निर्माण के लिए तैयार की गई डिजाइन में कई खामियां है जिसे स्वास्थ्य के मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान ने निरीक्षण के दौरान पकड़ा। अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड जैसी कोई  सुविधा नहीं रखी गई , स्वास्थ्य के मुख्य सचिव ने डिजाइन में बदलाव कर इमरजेंसी सुविधा अस्पताल  के प्रवेश द्वार पर ही रखने की निर्देश दिए है।

दो दिवसीय इंदौर प्रवास पर आए प्रदेश के मुख्य स्वास्थ्य सचिव एसीएस मोहम्मद सुलेमान मंगलवार को निर्माणाधीन जिला अस्पताल के निरीक्षण के लिए पहुंचे। निर्माण के लिए तय की गई समय सीमा से करीब 1 वर्ष पीछे चल रहा है, राज्य सरकार इस प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द  पूर्ण करना चाहता है, इसी उद्देश्य से एसीएस निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। बरसते पानी में पहुंचे एसीएस ने सबसे पहले अस्पताल निर्माण के लिए तैयार की गई डिजाइन देखी, इस डिजाइन में  मरीजों के लिए एक भी इमरजेंसी वार्ड की सुविधा का प्रावधान नहीं होने पर उन्होंने नाराजगी  जाहिर की।

स्वास्थ्य के मुख्य सचिव एसीएस मोहम्मद सुलेमान ने ठेकेदार से प्रोजेक्ट में देरी का कारण भी पूछा, ठेकेदार ने पिछले वर्षों में सीमेंट और सरिए सहित अन्य मटेरियल में हुई बढ़ोतरी के चलते प्रोजेक्ट की धीमी गति को स्वीकारा, ठेकेदार ने आश्वस्त किया है कि बारिश के बाद भी काम दुगनी तेजी के साथ करेगा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर मनीष सिंह भी मौजूद रहे उन्होंने बताया कि मरीजों के लिए प्रवेश द्वार पर ही इमरजेंसी की सुविधा का प्रावधान किया जाएगा इसके लिए आवश्यक बदलाव के निर्देश दिए है।

एसएस मोहम्मद सुलेमान ने  ठेकेदार कंपनी, हाउसिंग बोर्ड और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस प्रोजेक्ट की गति बढ़ाई जाए ताकि जल्द से जल्द मरीजों को  स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके।

- Advertisement -
Exit mobile version