इंदौर के छतरीपुरा थाना क्षेत्र में एक महिला पति की प्रताड़ना से तंग होकर पुलिस की शरण में पहुंची है शादी के बाद से ही पति उसे ₹2 लाख रुपये लाने के लिए प्रताड़ित कर रहा था।
मामला इंदौर के छतरीपुरा थाना क्षेत्र का है यहां की रहने वाली महिला फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उसकी शादी क्षेत्र के ही रहने वाले सतीश यादव से हुई थी शादी के बाद से ही वह उसे लगातार ₹2 लाख रुपये लाने के लिए प्रताड़ित कर रहा था और नहीं लाने पर मारपीट करता था देर रात महिला के साथ उसके पति ने मारपीट की महिला ने थाने पहुंचकर अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस के मुताबिक महिला की दूसरी शादी है जिसकी एक बच्ची भी है वह आए दिन उसका पति उसे प्रताड़ित करता था।
