शराब दुकान का महिलाओं द्वारा विरोध करना पड़ गया भारी कांग्रेस विधायक ने आईजी से मिल दर्ज कराई आपत्ति

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के नजदीक देपालपुर के गौतमपुरा क्षेत्र में पिछले दिनों प्रशासन द्वारा खोली गई शराब दुकान का महिलाओं द्वारा विरोध दर्ज करना पड़ गया भारी पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था इस पूरे मामले को लेकर देपालपुर विधायक विशाल पटेल और अन्य कांग्रेसी नेता इंदौर इस्तिथ आईजी कार्यालय पर मिलकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई

दरअसल पूरा मामला इंदौर के नजदीक विधानसभा देपालपुर क्षेत्र के गौतमपुरा का है जहां पर पिछले दिनों एक शराब दुकान का विरोध गांव की महिलाओं ने किया था जिस पर से पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था जब यह बात क्षेत्र के विधायक विशाल पटेल को पता चली और चुनाव आचार संहिता के तहत महिलाओं को थाने बुलाया गया तब विशाल पटेल ने इंदौर उचित आईजी कार्यालय पर डॉ राकेश गुप्ता से शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल और जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदस्य यादव के साथ मिलकर आपत्ति दर्ज कराई वही ग्रामीण आईजी राकेश गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पुलिस को घटना स्थल के पूरे वीडियो देखने का बोला है उसके बाद जो वैधानिक कार्रवाई होगी वह सुनिश्चित की जाएगी

Exit mobile version