इंदौर चंदन नगर पुलिस ने युवक को 17 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है पकड़ा गया युवक नशे का आदी है जिससे पूछताछ की जा रही है कि यह ब्राउन शुगर कहां से लाया था।
मामला इंदौर के चंदन नगर थाना क्षेत्र का है जहां पुलिस को सूचना मिली थी संजय उर्फ संजू नामक युवक के पास अवैध मादक पदार्थ है जिसे घेराबंदी कर चंदननगर पुलिस ने पकड़ा जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 16 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई फिलहाल पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है कि ब्राउन शुगर कहां से लाया था फिलहाल पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है
