पंजाब सिद्धू मुसेवाला हत्याकांड के आरोपियों व पुलिस के बीच मुठभेड़,दोनों तरफ से हो रही फायरिंग , मनप्रीत मुन्ना का एनकाउंटर

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

पंजाब के अमृतसर में अटारी के पास हुए एनकाउंटर में एक गैंगस्टर मारा गया है. वहीं तीन पुलिसवालों को भी गोली लगी है. ये एनकाउंटर अमृतसर जिले के अटारी में पाकिस्तान की सीमा से सटे चिचा भकना गांव में चल रहा था. 

सूत्रों के मुताबिक, अटारी गांव में 6-7 से गैंगस्टरों के छिपे होने की आशंका है. बताया जा रहा है कि ये गैंगस्टर गांव की पुरानी हवेली में छिपे हैं. पंजाब पुलिस को जानकारी मिली थी कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े गैंगस्टर गांव में छिपे हो सकते हैं. जिसके बाद पंजाब पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया और इस दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई. 

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार, गैंगस्टर रूपा और उसका साथी मन्नू कुसा वहां छिपे थे, जिन्हें काबू में करने के लिए भारी पुलिस फोर्स ने इलाके को सील कर दिया. वहां पुलिस और दोनों शूटर्स में मुठभेड़ चल रही है. दोनों ही गैंगस्टर्स पर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शार्प शूटर होने का शक है. ये दोनों ही आरोपी पंजाब के तरनतारन के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

Exit mobile version