- पकड़ा गया खाईबाज आईपीएल मैच पर सट्टा लगाने के लिये सट्टेबाजों को आईडी उपलब्ध कराता था।
- पुलिस टीम ने पकड़े गये खाईबाज के पास से 01 मोबाइल तथा 50 हजार रूपये नगद जप्त किये एवं मोबाइल से लाखों का हिसाब-किताब भी मिला।
- पुलिस टीम को खाईबाज के पास 40 से अधिक आईडी एवं इंदौर, भोपाल, हरिद्वार, दिल्ली के 500 से अधिक क्लाइंट भी मिले।
ग्वालियर। 03.06.2022। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को दिनांक 03.06.2022 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिलाने वाले सट्टेबाजों को आईडी उपलब्ध कराने वाले खाईबाज को थाना मुरार क्षेत्रांर्तगत बारादरी चौराहे के पास देखा गया है। उक्त सूचना पर से एसएसपी ग्वालियर द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को क्राईम ब्रांच व थाना मुरार पुलिस बल की टीम से उक्त मुखबिर सुचना की तस्दीक कराते हुए उक्त खाईबाज को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।
अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी मुरार श्री ऋषिकेश मीणा,भापुसे एवं डीएसपी अपराध श्री रत्नेश तोमर व डीएसपी अपराध श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक डॉ0 संतोष यादव एवं थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक शैलेन्द्र भार्गव के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच व थाना पुलिस बल की संयुक्त टीम को मुखबिर के बताये स्थान बारादरी चौराहे के पास कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को बारादरी चौराहे के पास मुखबिर के बताये अनुसार एक व्यक्ति खड़ा दिखाई दिया, जो मोबाइल पर बात कर रहा था। पुलिस टीम को देखकर उक्त व्यक्ति ने वहां से भागने का प्रयास किया। जिसे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ लिया गया। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये व्यक्ति के पास मिले सोनी कम्पनी के मोबाइल को चैक करने पर उसमें 99हब की वेबसाईट खुली मिली, जिसके माध्यम से वह ऑनलाईन सट्टा खिलाने वाले सट्टेबाजों को आईडी भेज रहा था। पकड़े गये व्यक्ति की तलाशी लेने पर उनके पास से एक सोनी कम्पनी का मोबाइल व 50 हजार रूपये नगद मिले जिन्हे विधिवत जप्त किया गया। पुलिस टीम को उक्त व्यकित के मोबाइल में लाखों का हिसाब-किताब भी मिला है। पकड़े गये व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह ऑनलाईन सट्टा खिलाने वाले सट्टेबाजों को आईडी उपलब्ध कराता था। उसने यह भी बताया कि उसके पास 40 से अधिक आईडी एवं इंदौर, भोपाल, हरिद्वार, दिल्ली में 500 से अधिक क्लाइंट है। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये खाईबाज को थाना मुरार के अप0क्र0 369/22 धारा 4क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट, 109 भादवि में गिरफ्तार किया जाकर उससे पूछताछ की जा रही है।
ज्ञात हो कि दिनांक 30.04.2022 क्राईम ब्रांच ग्वालियर द्वारा थाना मुरार पुलिस के साथ थाना मुरार क्षेत्रांर्तगत हुरावली रोड़, आर्मी गेट के पास से हुंडाई कार में आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते तीन सट्टेबाजों को 03 मोबाइल, 01 लाख रूपये नगद एवं हुंडई कार सहित पकड़ा था। जिस पर से पुलिस टीम द्वारा थाना मुरार में उक्त सट्टेबाजों तथा उनको आईडी उपलब्ध कराने वाले खाईबाज के विरूद्ध अप0क्र0 369/22 धारा 4क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट, 109 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया था। इसी प्रकार दिनांक 25.05.2022 को क्राईम ब्रांच ग्वालियर द्वारा थाना गोला का मंदिर पुलिस के साथ थाना गोला का मंदिर क्षेत्र से एक सट्टेबाज को आईपीएल मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते 01 मोबाइल, 1450 रूपये नगद सहित पकड़ा था। जिस पर से पुलिस टीम द्वारा थाना गोला का मंदिर में उक्त सट्टेबाज तथा उसको आईडी उपलब्ध कराने वाले खाईबाज के विरूद्ध अप0क्र0 334/22 धारा 4क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट, 109 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया था। उक्त पकड़े गये खाईबाज द्वारा उक्त दोनों प्रकरणों में सट्टेबाजों को आईडी उपलब्ध कराई थी।
बरामद मशरूका: एक सोनी कम्पनी मोबाइल व 50 हजार रूपये नगद।
सराहनीय भूमिका: उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राईम ब्र्रांच निरीक्षक डॉ0 संतोष यादव, थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक शैलेन्द्र भार्गव क्राईम ब्रांच टीम- सउनि राजीव सोलंकी, प्र.आर. रामबाबू, आर. आशीष शर्मा, गौरव आर्य, अरूण पवैया थाना मुरार टीम- सउनि संतकुमार तोमर, आरक्षक मदन तोमर की सराहनीय भूमिका रही।
