स्वराज अमृत महोत्सव समिति द्वारा शहर में सायक्लोथोन का आयोजन किया गया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

महाराणा प्रताप ओर महाराजा छत्रसाल की जयंती इंदौर में धूमधाम के साथ मनाई जा रही है इसी कड़ी में शहर में कई तरह के आयोजन किये जा रहे है स्वराज अमृत महोत्सव समिति द्वारा शहर में सायक्लोथोन का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगो ने हिस्सा लिया

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारतीय इतिहास के दो महान योद्धाओं महाराणा प्रताप और महाराणा छत्रसाल की जयंती पर गुरुवार को शहर में साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया उनकी प्रतिमाओं से दो साइकिल रैलियां निकाली गयी और इसका नेहरू स्टेडियम पर समापन हुआ साइक्लोथॉन में हजारों लोगों ने भाग लिया दरसल कार्यक्रम का आयोजन शहर की स्वराज अमृत महोत्सव समिति द्वारा किया गया स्वराज अमृत महोत्सव समिति इन दोनों योद्धाओं की गाथाओं को युवाओं तक पहुंचाने का काम कर रही है 2 जून को सायक्लोथोन के माध्यम से महापुरुषों की प्रतिमा स्थल से सायक्लोथोंन आरंभ होकर शिवाजी महाराज प्रतिमा स्थल पर समाप्त हुई इसका उद्देश्य राष्ट्र के नायकों के साहस और बलिदान को याद करना है समिति का प्रयास है कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से राष्ट्र के गौरव के प्रतीक सभी महापुरुषों की गाथाओं को जन जन तक पहुंचाने का है

Exit mobile version