ग्वालियर। 25.06.2022 – पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे के निर्देश पर ग्वालियर जिले में अवैध शराब का परिवहन करने वालों तथा बैचने वालों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 24.06.2022 को रात में पुलिस अधीक्षक ग्वालियर को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना मुरार क्षेत्रान्तर्गत कान्हा डेयरी के पीछे अवैध शराब एकत्रित की जा रही। उक्त सूचना पर से पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को पुलिस की टीम बनाकर शराब तस्कर के खिलाफ कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया। अति0 पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) द्वारा क्राईम ब्रांच व थाना मुरार पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर की सूचना की तस्दीक कर अवैध शराब की तस्करी करने वाले तस्कर के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने हेतु भेजा गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन में सीएसपी मुरार श्री ऋषिकेश मीणा,भापुसे एवं डीएसपी अपराध श्री रत्नेश तोमर व श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक डॉ. संतोष यादव एवं थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक शैलेन्द्र भार्गव के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच व थाना मुरार पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर सूचना के आधार पर कान्हा डेयरी के पास भेजा गया, मौके पर पुलिस टीम ने देखा की दो लोग एक गड्डे में से शराब की पेटियां बाहर निकाल रहे थे, पुलिस को देखकर दोनों व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये। मौके पर पुलिस टीम को सफेद प्लेन शराब के 10 कार्टून, लाल मशाला शराब के 05 कार्टून, मैक डबल क्वाटर का 01 कार्टून, लैमोन्ट प्रीमियम बियर की 17 केन, अंग्रेजी आर.एस. की 03 बोतल रखी मिली, जिसकी कुल कीमती लगभग 92,880/-रूपये है, जिसे पुलिस द्वारा विधिवत् जप्त किया गया। जप्त की गई शराब को आरोपीगण पंचायत चुनाव में खपाने के लिये रखे हुए थे। फरार दोनों आरोपियों की पुलिस टीम द्वारा तलाश की जा रही है। फरार दोनों आरोपियों के विरूद्व थाना मुरार में धारा 34(2) आवकारी अधि0 का प्रकरण पंजीबद्व कर विवेचना में लिया।
जप्त मशरूका:- सफेद प्लेन शराब के 10 कार्टून, लाल मशाला शराब के 05 कार्टून, मैक डबल क्वाटर का 01 कार्टून, लैमोन्ट प्रीमियम बियर की 17 केन, अंग्रेजी आर.एस. की 03 बोतल कुल कीमती लगभग 92,880/-रूपये
सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक डॉ. संतोष यादव, थाना प्रभारी मुरार निरीक्षक शैलेन्द्र भार्गव, क्राईम ब्रांच टीम- उनि नितिन छिल्लर, सउनि दिनेश तोमर, आरक्षक पवन झा, रोहित अहिरवार, गौरव पवार थाना मुरार टीम- उनि मुकुल यादव, सउनि रणवीर सिंह, आर. योगेन्द्र गुर्जर, एफआरव्ही-18 के बल की सराहनीय भूमिका रही है।
