नगर सरकार का चुनाव पूरे जोर पर है प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में जनसंपर्क कर जनता को अपने विज़न के बारे में बता रहे हैं वहीं दूसरी ओर प्रत्याशियों के परिवार भी अब मैदान में उतर चुके हैं जहां एक और बीजेपी महापौर पद प्रत्याशी पुष्यमित्र भार्गव मैदान में लगातार जनसंपर्क कर रहे है
वही उनकी पत्नी ने भी अब चुनावी मैदान में मोर्चा सँभाल लिया है और लगातार विभिन्न सामाजिक संगठनों महिला वर्गों के साथ बैठक कर रही है, जूही भार्गव इस क्रम में जैन और वैश्य समाज की सैकड़ों महिलाओं के साथ उन्होंने संवाद किया संवाद के दौरान उन्होंने महिलाओं से इंदौर शहर के आने वाली नगर सरकार के लिए समर्थन तो मांगा ही साथ ही शहर के विकास और महिलाओं के उत्थान को लेकर भी चर्चा की इस दौरान उनके साथ पूर्व पार्षद टीनू जैन, साधना दगडे जी और महिला साथी मौजूद रहीं ।
