ग्वालियर पुलिस ने करौली माता मंदिर के पास मोबाइल के जरिए आईपीएल का ऑनलाईन सट्टा खिलाते हुए एक सट्टेवाज को पकड़ा

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

? सट्टेवाज से एक वीवो कम्पनी का मोबाइल तथा 20,000/-रूपये नगद जप्त किये, जप्त मोबाइल में लाखों का हिसाब-किताव भी मिला।
? अंतरराज्जीय बुग्गी झांसी में बैठकर ग्वालियर में लाईन देकर चला रहा था आईपीएल सट्टे का कारोबार।
? अंतरराज्जीय बुग्गी के खिलाफ पुलिस ने की धारा 109 भादवि की कार्यवाही।

ग्वालियर 26.05.2022- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे को दिनांक 25.05.2022 को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना विश्वविद्यालय क्षेत्रान्तर्गत करौली माता मंदिर के पास एक एक लड़का आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा हैं। उक्त सूचना पर एसएसपी ग्वालियर ने अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) श्री राजेश डण्डोतिया को पुलिस की टीम को आईपीएल क्रिकेट पर हार जीत का दाब लगाकर सट्टा खिलवा रहे सटोरिए पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। अति. पुलिस अधीक्षक शहर(पूर्व/अपराध) द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक शहर(दक्षिण) श्रीमती मृगाखी डेका,भापुसे से समन्वय स्थापित कर क्राईम ब्रांच व थाना विश्वविद्यालय की संयुक्त पुलिस टीम बनाकर उक्त सूचना की तस्दीक कर सटोरिए को पकड़ने हेतु लगाया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशानुसार सीएसपी विश्वविद्यालय श्री रत्नेश तोमर एवं डीएसपी अपराध श्री विजय भदौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी विश्वविद्यालय निरी. संतोष मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान करौली माता मंदिर के पास कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान पर एक लड़का हाथ में मोबाइल लिये आईपीएल मैच पर रूपयों का हार-जीत का दाब लगाकर सट्टा खिलाते हुए मिला। जिसे पुलिस टीम द्वारा मौके से लखनऊ व बैंगलोर के बीच चल रहे मैच पर सट्टा खिलाते हुए पकड़ा गया। पकड़े गये लड़के के मोबाइल पर लगातार कॉल आ रहे थे जिस पर पकड़ा गया लड़का कम रूपयों में अधिक रूपये देने की बात कर रहा था। पकड़े गये सटोरिए ने पूछताछ में बताया कि वह WBT98.in के माध्यम से आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा था। उसने बताया कि ऑनलाईन साईटों की लिंक झांसी (उ.प्र.) के एक अंतरराज्जीय बुग्गी द्वारा उसे भेजी जाती है। पकड़े गये सटोरिया की तलाशी लेने पर उसके पास से 20,000/-रूपये नगद, एक वीवो कम्पनी का मोबाइल जप्त किया गया। पकड़े गये सटोरिया के मोबाइल में पुलिस को लाखों का हिसाब-किताव भी मिला है। थाना विश्वविद्यालय पुलिस द्वारा उक्त सटोरिया के खिलाफ अप0क्र0 228/22 धारा 4क पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट, 109,34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

बरामद मशरूका:- 20,000/-रूपये नगद, एक वीवो कम्पनी का मोबाइल।

- Advertisement -

सराहनीय भूमिका:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता, थाना प्रभारी विश्वविद्यालय निरी. संतोष मिश्रा क्राईम ब्रांच टीम- उनि नरेन्द्र सिसोदिया, प्र.आर. रामबाबू, आरक्षक गौरव आर्य, रणवीर शर्मा एवं थाना विश्वविद्यालय टीम- उप निरीक्षक रोहित भदौरिया, प्र.आर. नंदराम रजक, जगदीश की सराहनीय भूमिका रही।

Exit mobile version