तस्करों के पास से 62 क्वाटर देशी शराब सहित 01 किलो 200 ग्राम गांजा किया जप्त
ग्वालियर। 16.10.2022। ग्वालियर पुलिस द्वारा ‘‘नशामुक्ति’’ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री अमित सांघी,भापुसे के निर्देश पर अवैध शराब, अवैध मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्यवाहियां की जा रही है। इसी दौरान अति0 पुलिस अधीक्षक शहर-पूर्व/अपराध श्री राजेश डण्डोतिया के निर्देश पर ग्वालियर क्राईम ब्रांच द्वारा ग्वालियर जिले के तीन स्थानों पर कार्यवाहियां की गई।
ग्वालियर क्राईम ब्रांच ने एएसपी शहर-पूर्व/अपराध के निर्देशों के परिपालन व सीएसपी विश्वविद्यालय श्री रत्नेश सिंह तोमर के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए थाना विश्वविद्यालय क्षेत्रांर्तगत महलगांव मस्जिद के पास से एक शराब तस्कर को 40 क्वॉटर अवैध देशी शराब के साथ धरदबोचा। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये तस्कर के विरूद्ध थाना विश्वविद्यालय में आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर उससे अवैध शराब के संबंध में पूछताछ की जा रही है। ‘‘नशामुक्ति’’ अभियान के तहत की गई इस कार्यवाही में थाना प्रभारी विश्वविद्यालय निरी0 मनीष धाकड़, प्रभारी क्राईम ब्रांच उनि0 नरेन्द्र सिसोदिया, सउनि0 दिनेश सिंह तोमर, प्रआर0 मनोज एस0, आर0 राहुल सिंह यादव, पवन झा, सोनू परिहार, देवव्रत तोमर एवं म0आर0 सक्षम दुबे की सराहनीय भूमिका रही।
एक अन्य कार्यवाही में थाना विश्वविद्यालय क्षेत्रांर्तगत बिजलीघर के पास, सरकारी मल्टी, सिंधिया नगर से एक शराब तस्कर को 22 क्वॉटर अवैध देशी शराब के साथ धरदबोचा। पुलिस टीम द्वारा उक्त तस्कर के विरूद्ध थाना विश्वविद्यालय में आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर उससे अवैध शराब के संबंध में पूछताछ की जा रही है। ‘‘नशामुक्ति’’ अभियान के तहत की गई इस कार्यवाही में थाना प्रभारी विश्वविद्यालय निरी0 मनीष धाकड़, उनि0 अमित शर्मा, सउनि0 जितेन्द्र शर्मा, प्रआर0 अर्चना कंसाना, आर0 प्रदीप शर्मा, श्याम शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों के परिपालन व सीएसपी ग्वालियर श्री संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए ग्वालियर क्राईम ब्रांच ने थाना बहोड़ापुर पुलिस के साथ मिलकर थाना बहोड़ापुर क्षेत्रांर्तगत टंकी वाली रोड़ मोतीझील पहाड़िया के पास से एक गांजा तस्कर को 01 किलो 200 ग्राम गांजे के साथ धरदबोचा। पुलिस टीम द्वारा पकड़े गये तस्कर के विरूद्ध थाना बहोड़ापुर में एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर उससे अवैध मादक पदार्थ के संबंध में पूछताछ की जा रही है। ‘‘नशामुक्ति’’ अभियान के तहत की गई इस कार्यवाही में थाना प्रभारी बहोड़ापुर निरी0 संतोष यादव़, सउनि0 फिरोज खान, अशोक, प्रआर0 रामनरेश गुर्जर, रूस्तम, जसविंदर, विनोद एवं क्राईम ब्रांच के उनि0 राहुल अहिरवार, प्रआर0 विकास बाबू, अनिल गुप्ता, आर0 रणवीर शर्मा, सुमित शर्मा, जितेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।
