इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में फिर एक महिला के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी की वारदात सामने आई है जिसमें महिला को बातों में उलझा कर लाखों रुपए अपने अकाउंट में ट्रांसफर करा लिया फरियादी महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
मामला बाणगंगा थाना क्षेत्र का है यहां के रघुवंशी कॉलोनी में रहने वाली महिला फरियादी ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उनके मोबाइल नंबर पर किसी कंपनी के नंबर से फोन आया और पैसा डबल करने का लालच दिया और बातों में बरगला कर फरियादी महिला से शुरुआत में ₹20 हजार रु पेटीएम करा ली है वही डबल होने का वादा कर दोबारा अलग-अलग किस्तों में रुपए ट्रांसफर कराए गए जब फरियादी महिला ने मना किया तो उसे डराने धमकाने लगे जिसमें फरियादी जिसमें महिला द्वारा और रुपए ट्रांसफर किए गए कुल ठग द्वारा ₹1 लाख रुपए से अधिक ट्रांसफर करा लिए अपने साथ हुई इस धोखाधड़ी की शिकायत पर यदि महिला द्वारा थाने पर दर्ज कराई है वहीं पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
