गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा अपने एक दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचे जहां उन्होंने रेसीडेंसी कोठी पर पत्रकारों से चर्चा की

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

एंकर-मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा अपने एक दिवसीय दौरे पर इंदौर पहुंचे जहां उन्होंने रेसीडेंसी कोठी पर पत्रकारों से चर्चा की इस दौरान उन्होंने प्रदेश के कई मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखी, दरअसल आगामी गुजरात में होने वाले चुनाव पर जाने के पूर्व इंदौर में आए हैं।

वहीं गुजरात मिशन पर जाने को लेकर उन्होंने कहा कि गुजरात में वैश्विक नेतृत्व दिया है पूरा देश उस से प्रकाशित है आलौकिक है प्रदेश के गृह मंत्री ने कहा कि उनकी आभामंडल के नेटवर्क में ही काम करते हैं गृह मंत्री ने कहा कि केंद्र मंत्री का आभार कि उन्होंने मुझे लोकतंत्र के होने वाले इस चुनावी महायज्ञ में मेरी भी आहुति लगेगी वही मुरैना को लेकर उन्होंने कहा कि राकेश गुर्जर के मकान को किराए पर दिया हुआ था इस दौरान भारत में विस्फोट हुआ जिससे पूरा का पूरा मकान धराशाई हो गया जिसमें जमील खान की पत्नी उनकी बेटी गोलू प्रजापति पप्पू गुर्जर की मृत्यु हो गई है साथ ही 6 लोग घायल हो गए हैं जिस पर गृहमंत्री ने दुख व्यक्त किया उन्होंने कहा कि इस पर एफ आई आर की जा चुकी है और जमील खान अंडर कस्टडी है जहां से बारूद ली थी उन्होंने उन लोगों के लिए भी पुलिस भेजी गई है साथ ही बीट के थाना प्रभारी हेड कांस्टेबल व आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है जांच में टीआई और एसडीओपी भी लिया है और पूरे प्रदेश में इस तरह की जो बारूद का संग्रहण किया हो इसके लिए पूरे प्रदेश की पुलिस को अलर्ट किया गया है।

इस दौरान उन्होंने मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई के दौरान दिव्यांग के साथ हुई घटना पर एडीएम पवन जैन पर कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि गलती कोई भी करेगा वह सजा का हकदार होगा चाहे वह बड़ा अधिकारी हो या छोटा अधिकारी उन्होंने कहा कि बदली हुई परिस्थिति और परिवेश में सोचने की आदत सबको डालना चाहिए सब भारत के नागरिक है और सब का सम्मान जीने का अधिकार है इसलिए सब के साथ में सौहार्दपूर्ण वातावरण होना चाहिए

Exit mobile version