क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए ऑनलाइन आईपीएल का सट्टा चलाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार किया

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट सट्टा चलाने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी वेबसाइट से ग्राहकों की आईडी बनाकर मोबाइल से ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। सटोरिए से 7 मोबाइल, 2 लैपटॉप, एलईडी टीवी और 1.20 लाख नकद जब्त किए हैं। क्राइम ब्रांच ने सट्टे के अंक लिखा रजिस्टर भी बरामद किया है।

दरअसल, क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिला थी कि विजयनगर थाना क्षेत्र के श्रद्धाश्री कॉलोनी में आईपीएल का ऑनलाइन सट्टा संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपी विशाल पिता रंगलाल जैन और अनूप पिता मनसुखलाल दोनों निवासी श्रद्धाश्री कॉलोनी को पकड़ा। दोनों अपने घर में आईडी बनाकर ग्राहकों को ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहे थे। आरोपी सट्टे की मास्टर आईडी पर 10 प्रतिशत और एजेंट आईडी पर 5 प्रतिशत कमिशन लेते थे।

Exit mobile version