इंदौर क्राइम ब्रांच ने ऑपरेशन प्रहार के तहत एक बड़ी कार्यवाही करते हुए एक ब्राउन शुगर तस्कर को किया है आरोपी के पास से पुलिस ने दस लाख रुपये से अधिक की 125 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है।
दरसअल इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि चंदननगर थाना क्षेत्र के नूरानी नगर कॉम्प्लेक्स के पास एक युवक अवैध मादक पदार्थ बेचने के लिए खड़ा हुआ है जिस पर इंदौर क्राइम ब्रांच ने तुरंत एक टीम गठित कर घेराबंदी कर आरोपी फरहान को पकड़ने में सफलता हासिल की है वही पकड़ा गया आरोपी फरहान की पुलिस ने तलाशी ली तो आरोपी फरहान के पास से 125 ग्राम ब्राउन शुगर जिसकी अंतर राज्य कीमत दस लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है वही एडिशनल सीपी क्राइम राजेश हिंगणकर ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी फरहान के तार राजस्थान और मंदसौर से जुड़े हुए है आरोपी फरहान ने ब्राउन शुगर की तस्करी करने का एक अनोखा तरीका अपनाना शुरू किया है जिसमे तस्करों द्वारा फोर व्हीलर वाहन का उपयोग करना , खरीदी बिक्री के समय वीडियो कॉलिंग पर बात करना और ब्राउन शुगर की पुड़िया हाथ मे ना देते हुए थोड़ी दूरी पर फेंक देते थे ताकि सामने वाला उसे आकर उठा ले और आसानी से ले जा सके इसकी के साथ ब्राउन शुगर की तस्करी करने का पैसा भी दूसरे के अकाउंट में डलवाया करते थे वही पुलिस अब राजस्थान और मंदसौर के तस्करों के बारे में जानकारी जुटा रही है.
