हादसे का शिकार हुई सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा की कार, 2 बार खाई पलटी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read
Pradeep Mishra

हरिद्वार: सीहोर वाले पंडित प्रदीप मिश्रा का एक्सीडेंट हो गया है। उत्तराखंड के हरिद्वार में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब वह कथा सुनाने के लिए कथा स्थल पहुंच रहे थे। हादसा कितना बड़ा था, इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनकी कार दो बार पलटी खा गई। राहत की बात ये है कि हादसे में पंडित मिश्रा सहित सभी लोग सुरक्षित है।

दरअसल, हरिवार में पंडित मिश्रा की शिव महापुराण की कथा चल रही है। हादसे के बाद उन्होंने कथा स्थल पर पहुंचकर कथा शुरू कर दी है। उन्होंने खुद अपने कुशल होने की खबर दी है। हालांकि, इस हादसे से उनके भक्तजन डर गए थे लेकिन उन्हें सकुशल देखकर उन्होंने राहत की सांस ली है।

Exit mobile version