इंदौर में एक बार फिर एक्सीडेंट का बोल कर एक युवक को लूट लिया घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र की है युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
मामला इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र का है क्षेत्र के साधना नगर में रहने वाले युवक कालीचरण नामक युवक अपने घर जा रहे थे उसी दौरान दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोका और कहा कि तुमने एक्सीडेंट किया है इस बात पर दोनों बदमाशों ने उनके साथ हाथापाई भी की और इसी दौरान उनकी जेब से पर्स निकाल लिया जिसमे साढ़े छह हजार रु रखे थे फिलहाल कालीचरण ने थाने पहुंचकर पूरी घटना की जानकारी दी और पुलिस ने दो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है वहीं आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
