छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में याशिका होटल के मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा पिछले दिनों एक आदेश निकल गया था जिसमे होटल और मकान मालिक द्वारा संबंधित थांनो को सूचना दी जाए,इसी कार्यवाही के तहत पुलिस ने एक होटल के मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

दरअसल गुरुवार दोपहर जांच अधिकारी के अनुसार इंदौर की छत्रीपुरा पुलिस ने गंगवाल बस स्टैंड स्थित याशिका होटल के मैनेजर जयराम पर 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है दरसअल छत्रीपुरा थाना प्रभारी पवन सिंघल द्वारा चुनाव के मद्दे नजर सभी होटल और धर्मशाला पर चेकिंग अभियान चलाया गया था जिसमे गंगवाल बस स्टैंड स्थित यशिका होटल में मुसाफिर रजिस्टर चेक किया गया तो रजिस्टर में होटल में आने जाने वालों की एंट्री नही मिली जिस पर यशिका होटल के मैनेजर जयराम पर पुलिस कार्यवाही करते हुए 188 के तहत मामला दर्ज किया है

Exit mobile version