एमवाय में युवक से अप्राकृतिक कृत्य,जांच के नाम पर बॉथरुम में ले गया था वार्ड बॉय

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

एमवाय अस्पताल में इलाज के लिए पहुँचे एक युवक के साथ वार्डबॉय द्वारा अश्लील हरकत की घटना सामने आई है । पुलिस ने मामले में आरोपी को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है

प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवाय में एक बार भी मरीज के साथ अश्लील हरकत की घटना सामने आई है । चर्मरोग के इलाज के लिए अस्पताल पहुचे मरीज के साथ वही के कर्मचारी ने अश्लील हरकत की । जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत संयोगितागंज थाने पर दर्ज करवाई । पुलिस ने तुरंत कार्यवाई करते हुए आरोपी मुकेश पिता बाबूलाल को धारा 377 की तहत पकड़ा है

ये पहली घटना नही है इससे पहले भी कई बार गंभीर मामले सामने आ चुके है लेकिन एमवाय प्रशासन की आ व्यवस्थाओं का खामियाजा इलाज हेतु जाने वाले लोगो को उठाना पड़ता है । जरूरत है इसे आरोपियों पर सख्त कार्यवाई की ताकि आगे से इस तरह की घटनाएं सामने ना आए ।

Exit mobile version