इंदौर आए कमलनाथ का बयान,कहा,भारत जोड़ों यात्रा का एमपी में होगा ऐतिहासिक स्वागत

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज इंदौर पहुंचे जहां भारत जोड़ो यात्रा को लेकर जाल सभागृह में यात्रा से जुड़े सम्यक की बैठक को संबोधित किया इस दौरान कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं जिसका आगमन आगामी दिनों में मध्यप्रदेश में भी होने जा रहा है जिसकी रूपरेखा और यात्रा को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि विश्व मे ऐसा कोई देश नहीं है जहां इस तरह की यात्रा निकाली गई हो क्योंकि भारत एकता में अनेकता का देश है वहीं विश्व में कोई ऐसा देश नहीं है जहां पर इतनी जातियां देवी देवता या भाषा होते हैं यहां हर 400 किलोमीटर में भाषा और खाना बदल जाता है उन्होंने कहा कि यह भारत जोड़ो यात्रा देश की संस्कृति को जोड़ने और कांग्रेस को मजबूत करने के उद्देश्य से निकाली जा रही है फिलहाल भारत जोड़ो यात्रा निकालना क्यों पड़ी इसको लेकर कमलनाथ ने कहा कि अभी भारत की संस्कृति खतरे में पड़ गई है उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा केवल राजनीतिक यात्रा नहीं है यह एक व्यक्ति के मन में विचार है कि हमारा संविधान खतरे में है और हमारी संस्कृति खतरे में है केवल एक जगह जाकर भाषण देना और लोगों से बातचीत कर लेना इससे भारत की संस्कृति का सुधार नहीं हो सकता है इसलिए कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी देशभर में पैदल यात्रा के माध्यम से लोगों से मिल रहे हैं जिसमें हजारों की संख्या में हर जिले में लोग इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं कमलनाथ ने कहा कि कॉन्ग्रेस कि इस भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश के कई जिलों से होकर गुजरेगी जहा यात्रा का भव्य स्वागत होगा और मध्यप्रदेश में यह ऐतिहासिक यात्रा निकाली जा रही है जो आगामी दिनों में इतिहास के पन्नों पर दर्ज होगी।

Exit mobile version