इलेक्ट्रॉनिक आइटम पर फाइनेंस कराने के नाम पर डॉक्यूमेंट लेकर युवक के साथ की धोखाधड़ी

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इलेक्ट्रॉनिक आइटम पर फाइनेंस कराने के नाम पर डॉक्यूमेंट लेकर फाइनेंस करा कर युवक के साथ धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस को शिकायत मिली थी जिस पर पुलिस ने एजेंट के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है वहीं आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल मामला विजय नगर थाना क्षेत्र का है जहां सतपाल सिंह नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी उसने कुछ दिन पहले एक एजेंट को अपने आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज दिए थे लेकिन एजेंट द्वारा लोन नहीं किया गया था 4 महीने बाद अचानक बैंक की किस्त के लिए कुछ लोग घर पर आए तो पता चला कि आरोपी ने सतपाल के आधार कार्ड और दस्तावेज का दुरुपयोग कर कई अलग-अलग इलेक्ट्रॉनिक आइटम फाइनेंस कराएं और रफूचक्कर हो गया पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर फाइनेंस एजेंट देवेंद्र की तलाश शुरू कर दी है बताया जा रहा है कि देवेन के खिलाफ पूर्व में भी इस तरह की कई शिकायतें पुलिस को प्राप्त हुई थी

Exit mobile version