इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले पेंटर ने किया सुसाइड दो पन्नो का मिला सुसाइड नोट

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले एक पेंटर ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। उसके कपड़े से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। मृतक ने एक महिला मित्र,उसके पति,तीन भाई ओर महिला के माता पिता पर आरोप लगाए है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया है ।

मामला आजाद नगर थाना क्षेत्र में रहने वाले विष्णु(36)पुत्र हरीप्रसाद चौहान निवासी मूसाखेड़ी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। वह पेंटरी का काम करता था। शाम 5 बजे के लगभग पत्नी ने उसे देखा तो वह फंदे पर लटके हुए था। जिसके बाद पड़ोसी की मदद से उसके शव को एमवाय अस्पताल ले जाया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को विष्णु के कपड़ो से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें करीब एक लाख का कर्ज होने के साथ एक महिला मित्र ओर रिश्तेदारों पर परेशान करने की बात कही गई है।

Exit mobile version