इंदौर में लिफ्ट देना पड़ा महंगा, बाइक सवार के बैग से चुराए 85 हजार रुपये

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
In pandemic, a positive for Haryana: Crime rate down 3.75% | India News,The  Indian Express

विजय नगर थाना पुलिस ने युवक की शिकायत पर दर्ज किया केस, सीसीटीवी फुटेज से बदमाश की तलाश।
इंदौर में लिफ्ट देना एक बाइक सवार युवक को महंगा पड़ गया। अज्ञात व्यक्ति ने बाइक सवार के बैग से 85 हजार रुपये चुराकर फरार हो गया। विजय नगर थाना पुलिस ने युवक की शिकायत पर अज्ञात बदमाश के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विजय नगर थाना पुलिस के मुताबिक फरियादी 22 वर्षीय राहुल भूरिया निवासी भील कालोनी मूसाखेड़ी है। घटना 11 जुलाई की शाम की है। राहुल का इंडस्ट्री हाउस के पास आफिस है। आफिस से वह बैग में 85 हजार रुपये लेकर बाइक से निकला था। पास ही में एक युवक ने उससे सी-21 माल तक लिफ्ट मांगी। राहुल ने उसे बाइक पर बैठा लिया। बैग राहुल की पीठ पर टंगा था। इस बीच रास्ते में लिफ्ट लेने वाले व्यक्ति ने बैग में रखे 85 हजार रुपये निकाल लिए। बाद में वह सी-21 माल के पास उतर गया। बाद में राहुल ने जब बैग देखा तो उसमें रुपये नहीं थे। वह शिकायत दर्ज करवाने एमआइजी थाने गया यहां से उसे टरका दिया गया। इसके बाद शिकायत पर 18 जुलाई को विजय नगर थाने में पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Exit mobile version