नहीं सुधर रहे स्कूल संचालक, बिना परमिट चला रहे बसें

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर। बसों के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद भी स्कूल संचालक सुधरने का नाम नहीं ले रहे है। मंगलवार को आरटीओ ने आर्चिड इंटरनेशनल स्कूल की तीन बसों को पकड़ा। इन बसों के पास परमिट ही नहीं था। बसों को जब्त किया गया है। आरटीओ जितेन्द्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि मंगलवार सुबह मांगलिया इलाके में चेकिंग के दौरान हमने तीन बसों को पकड़ा है। इन बसों के पास परमिट ही नहीं था। जबकि स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों को ले जाया जा रहा था। हमने इस संबध में पिछले दिनों स्कूल संचालकों की बैठक लेकर उन्हें निर्देश दिए थे, कि बसों का संचालन करने के पहले यह देख ले कि बसें सभी नियमों का पालन कर रही है। लेकिन बस संचालक इसका ध्यान नहीं दे रहे हैं।

Exit mobile version