आरटीओ फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट कांड में खुलासा डॉक्टर को किया गिरफ्तार

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

आरटीओ विभाग की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए तेजाजी नगर पुलिस ने लाइसेंस बनवाने वाले एजेंटों को फर्जी मेडिकल सर्टिफिकेट मुहैया कराने वाले डॉक्टर को गिरफ्तार किया है।

इंदौर के नायता मुंडला स्थित आरटीओ विभाग में कई आरटीओ एजेंट सक्रिय है साथ ही कई ऐसे दलाल भी सक्रिय हैं जो बिना दस्तावेजों के ही लाइसेंस बनवा कर उपलब्ध करवा देते हैं जिसके एवज में लोगों से मोटी राशि भी वसूली जाती है केंद्र सरकार द्वारा ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट को जब से अनिवार्य किया है तब से आरटीओ एजेंट फर्जी सर्टिफिकेट के माध्यम से लाइसेंस बनवाने का काम कर रहे है जिसकी शिकायत तेजाजी नगर पुलिस तक भी पहुंची थी इस शिकायत पर तेजाजी नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वैशाली नगर में क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर संजय गुप्ता को को गिरफ्तार किया है जिसने बहुत ही कम कीमत पर कई एजेंटों को कोरे फिटनेस सर्टिफिकेट बना कर दे दिए पुलिस ने डॉक्टर से 50 से ज्यादा कोरे सर्टिफिकेट जप्त किए हैं अप पुलिस डॉक्टर से जुड़े आरटीओ एजेंट और विभागीय अधिकारियों के बारे में पूछताछ और जांच कर रही है

Exit mobile version