बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुंडे और भूमाफिया का आतंक महिला काट रही पुलिस के चक्कर

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

इन्दौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में गुंडे और भूमाफिया का आतंक सर चढ़ कर बोल रहा है जहा इन्दौर के कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ लेखा अधिकारी की पत्नी के प्लाट पर गुंडे बदमाशो द्वारा कब्जा कर जान से मारने की धमकी दी जा रही जिसकी शिकायत पीड़ित पक्ष द्वारा बाणगंगा थाने में की गई है मगर कोई सुनवाई नही हो रही है

दरसअल एमआर 10 के श्याम नगर में रहने वाले कलेक्टर कार्यालय में लेखा अधिकारी के पद पर पदस्थ विनोद सिंह की पत्नी अनिता सिंह के नाम से सन 2013 में बाणगंगा थाना क्षेत्र के लोटस पार्क में एक प्लाट खरीदा था मगर क्षेत्र के ही 5 हजार के इनामी भूमाफिया उदय ठाकुर द्वारा पहले तो प्लाट पर कब्जा कर कंस्ट्रक्शन चालू करवा लिया गया वही लोटस पार्क के रहवासियों द्वारा प्लाट मालिक को इसकी सूचना दी और प्लाट पर जाकर देखा तो भूमाफिया उदय ठाकुर द्वारा प्लाट पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था वही प्लाट मालिक अनिता सिंह द्वारा इसकी शिकायत बाणगंगा थाने में कराई गई पर कोई कार्यवाही नही हुई बल्कि उल्टा भूमाफिया उदय ठाकुर और उसके साथियों द्वारा प्लाट मालिक को ही जान से मारने की धमकी दी जा रही है और प्लाट पर मकान नही बनाने दिया जा रहा है वही पीड़ित का पूरा परिवार पुलिस अधिकारियों के दरवाजा खट खटा रहा है मगर कोई सुनवाई नही हो पा रही है बड़ी बात यह है कि पीड़ित पक्ष के पक्ष में कोर्ट ने भी भूमाफिया उदय ठाकुर की गिरफ्तारी का ऑर्डर कर दिया है जिसके बावजूद पुलिस द्वारा गिरफ्तारी नही की जा रही है कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ होने के बावजूद पीड़ित की सुनवाई नही हो रही है तो आम आदमी किस तरह परेशान होता होगा ।

Exit mobile version