अवैध शराब के कारोबार मे लिप्त 02 आरोपी, पुलिस थाना तेजाजीनगर की गिरफ्त में ।

By Abhishek Raghuvanshi
5 Min Read

इंदौर -दिनांक 06 मार्च 2022- इन्दौर शहर में अवैध गतिविधियों से संबंधित अपराधो पर अंकुश लगाने तथा नशीले पदार्थ बेचने एवं नशे का सेवन करने वाले आऱोपियों के विरूध्द प्रभावी कार्यवाही करने हेतु पुलिस आयुक्त इंदौर नगर श्री हरिनारायण चारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर श्री मनीष कपूरिया द्वारा निर्देशित किया गया हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन -01 इंदौर श्री अमित तोलानी द्वारा अवैध शराब की गतिविधियों में संलिप्त संदिग्धों बदमाशों की धरपकड के संबंध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देशानुसार अति.पुलिस उपायुक्त जोन -01 श्री जयवीर सिंह भदौरिया व प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग आजाद नगर श्री दिशेष अग्रवाल के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना तेजाजी नगर अवैध रूप से भारी मात्रा में अवैध शराब का परिवहन करने वाले आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की हैं।

उक्त निर्देशों के तारतम्य में थाना क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार में लिप्त बदमाशों की पतारसी एवं धरपकड हेतु सघन अभियान चलाया गया । इसी क्रम में दिनांक 05.02.2022 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति खण्डवा रोड पर भंवरकुआ तरफ से एक बलेनो कार मे अवैध शराब रखकर लिम्बोदी क्षेत्र मे सप्लाय करने आ रहा है । मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी तेजाजीनगर व उनकी टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये लिम्बोदी गेट पर वाहन चेकिंग प्रारंभ की गई तभी मुखबिर बताये अनुसार संदिग्ध कार भंवरकुआ तरफ से आते दिखाई दी जिसे रोककर चेक किया गया उक्त कार का नम्बर MP09CS1764 था जिसको चेक करते उसमे से ब्लेंडर प्राइड विस्की की 12 बाटल कुल कीमती 18000 रुपये , सिग्नेचर विस्की की 12 बाटल कुल कीमती 18000 रुपये , रायल स्टेज विस्की की 12 बाटल कुल कीमती 12840 रुपये , वेलेंटाइन स्कोच विस्की की 12 बाटल कुल कीमती 30000 रुपये , एब्सल्यूट वोदका की 12 बाटल कुल कीमती 28080 रुपये , प्लेन देशी मदिरा की 100 क्वाटर कीमती 7500 रूपये होना पाया गया। आरोपी नवीन सबलानी पिता बलराम सबलानी उम्र 38 साल नि. 74 ए शिवधाम कालोनी लिम्बोदी इंदौर से उपरोक्त शराब मय एक ग्रे कलर की बलेनो कार क्रमांक MP09CS1764 जप्त कर गिरफ्तार किया गया । उपरोक्त घटना पर थाना तेजाजीनगर पर अपराध क्रमांक 150/2022 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का कायम कर विवेचना मे

प्रकरण मे गिरफ्तारशुदा आरोपी से अवैध शराब लाये व लेजाने के सम्बंध मे पूछताछ की गई जो आरोपी द्वारा बताया कि मै अपने दोस्त मो.शाहिद पिता अब्दुल शकूर कादरी के साथ मिलकर अवैध शराब लाकर इंदौर शहर की विभिन्न कालोनियों मे घर घर जाकर सप्लाई करते हैं।

बाद प्रकरण मे आरोपी नवीन सबलानी के साथी मो.शाहिद कादरी को तलाश करते पाकीजा कालोनी के गेट से आरोपी मो.शाहिद कादरी पिता अब्दुल शकूर कादरी उम्र 44 साल नि.117 सिल्वर पैलेस कालोनी खजराना इंदौर को गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से ब्लेक लेवल स्काच विस्की कुल 44 बाटल ,वेलेंटाइन की 1 बाटल एवं एबसुलूट बोदका की 7 बाटल व मंकी सोल्डर स्काच 6 बाटल कुल कीमती करीबन 2,60,800 रूपये की बरामद की गई ।

- Advertisement -

इस प्रकार प्रकरण मे गिरफ्तारशुदा आरोपी नवीन सबलानी तथा मो.शाहिद कादरी से विभिन्न ब्राण्ड की अंग्रेजी शराब कुल 10 पेटी तथा देशी शराब की कुल 02 पेटी कुल 12 पेटी अवैध शराब कीमती 03 लाख 75 हजार रूपये व एक बलेनो कार क्रमांक MP09CS1764 कीमती 06 लाख रूपये जप्त की गई । गिरफ्तारशुदा आरोपीगणो से घटना मे सम्मिलित अन्य आरोपियों के सम्बंध मे पूछताछ जारी है ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ,थाना तेजाजीनगर निरीक्षक आर.डी. कानवा , प्र.आर. प्रदीप पटेल ,आऱ गोबींदा , आर. के.सी, शर्मा , आर.नारायण , आर. सोरभ शर्मा ,आर राजेन्द्र सिकरवार,आर. नेपाल तिवारी की सराहनीय भूमिका रही

Exit mobile version