राज्य कर्मचारी बीमा निगम गृह निर्माण मंडल संस्था के सदस्यों के साथ धोखाधड़ी की वारदात सामने आई है धोखाधड़ी की घटना को अंजाम संस्था के अध्यक्ष द्वारा ही दिया गया पुलिस ने। मामला दर्ज कर जांच शुरू की है
मामला इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र का है यहां पर राज्यकर्मचारी बीमा निगम गृह निर्माण संस्था है संस्था का काम शासन से मिली जमीन को शासकीय कर्मचारियों को प्लाट आवंटन करने का है लेकिन संस्था के अध्यक्ष सुरेश त्रिवेदी द्वारा फर्जी तरह से सदस्य बनाकर उन्हें प्लॉट आवंटित कर दिए यह जानकारी जब संस्था के कर्मचारी व सदस्यों को लगी तो इसका विरोध भी किया फिलहाल अब सदस्य और कर्मचारियों ने पुलिस की शरण ली है इन सभी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने संस्था के अध्यक्ष सुरेश त्रिवेदी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है वही पूरे मामले की जांच भी की जा रही है
