परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक कक्षा दसवीं के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली फिलहाल कारण अज्ञात बताया जा रहा है पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाई अस्पताल पहुंचाया है।

मामला इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र का है क्षेत्र का रहने वाला कक्षा दसवीं का छात्र अनिकेत वर्मा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली अनिकेत ने आत्महत्या क्यों की इसका कारण अज्ञात बताया जा रहा है परिजन के मुताबिक वह रात तक ठीक था और अपने परिजन के साथ खाना भी खाया था लेकिन जब सुबह उठे तो अनिकेत फांसी के फंदे पर लटका हुआ था फ़िलहाल अनिकेत ने फांसी क्यों लगाई इसका कारण उसके स्कूल से ही पता चल पाएगा फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version