बढ़ती महंगाई ,जीएसटी और अग्नीपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

कांग्रेस एक बार फिर बढ़ती महंगाई ,जीएसटी और अग्नीपथ योजना के खिलाफ मैदान में उतरी है उसी के चलते कांग्रेसी प्रदर्शन के रूप में कमिश्नर कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्दश पर मूल्यवृद्धि,खाने पीने की आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी एवं अग्निपथ योजना के खिलाफ इंदौर संभाग आयुक्त कार्यालय पर कांग्रेस द्वारा प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया। वही कांग्रेस के शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल का कहना है कि पूरे देश में प्रदेश में इसका विरोध हो रहा है सभी सांसद विधायक इसका विरोध कर विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा है। खान पान की चीजों पर भी जीएसटी लगा दिया है। मोदी सरकार ने पूरे देश को बर्बाद कर दिया है कोरोना काल में लोगों की स्थिति खराब हो चुकी है और ऐसे में इस तरीके से महंगाई को लगातार बढ़ाया जा रहा है जो गलत है और इसका पुरजोर विरोध कांग्रेस कर रही है।

Exit mobile version