हिन्दू जागरण मंच ने निकाली फिल्म पठान की अर्थी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

सोमवार, दिनांक 26 दिसंबर 2022 को पठान फिल्म के विरोध में हिन्दू जागरण मंच – द्वारिका जिला, बड़ा गणपति मंदिर चौराहे से जिहादी मानसिकता वाले शाहरुख खान व उसकी पिक्चर पठान की अर्थी निकाल कर उसका अंतिम संस्कार करेंगे।
हिन्दू जागरण मंच के द्वारिका जिले के सयोजक कन्नू मिश्रा ने बताया कि सोमवार सुबह 10:00 बजे बड़ा गणपति मंदिर पर दर्शन करने के पश्चात श्री गणेश जी से सभी हिंदुओं के लिए सद्बुद्धि की कामना की जाएगी ताकि वह लोग सनातन धर्म पर कुठाराघात करने को आतुर इस फिल्म और इसके कलाकारों का पूर्णतः बहिष्कार करें।

मंच के अभिषेक वाजपेई और मोना व्यास ने सभी टॉकीज वालों से अभी हाथ जोड़कर आग्रह किया है की कोई भी इस फिल्म को अपने टॉकीज में ना लगाएं, नहीं तो हिन्दू समाज जो हाथ जोड़कर विनती कर रहा है वह अपने हाथ खोल कर सबक भी सिखा सकता है, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी टॉकीज मालिकों की रहेगी।

हिन्दू जागरण मंच किसी भी पिक्चर या उसके कलाकारों का विरोध नहीं करता है परंतु जो पिक्चर और उससे जुड़े कलाकार सोची समझी साजिश के तहत सनातन धर्म एवं हिन्दू समाज मैं गंदगी फैलाने के लिए जिम्मेदार हैं उन्हें साफ करने का जिम्मा हिन्दू जागरण मंच व समग्र हिंदू समाज का हो जाता है।

Exit mobile version