इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में पिछले दिनों एक महिला के साथ दो बदमाशों द्वारा बातों में उलझा कर उसके कान के सोने के जेवर उत्तरा लिए थे पूरे मामले में पुलिस को बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
मामला इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र का है जहां पिछले दिनों हेमलता राठौर नामक महिला के साथ दो बदमाशों ने बातों में उलझा कर उसके कान के सोने के जेवर उत्तरा लिए थे और फरार हो गए थे महिला ने पूरा घटनाक्रम की शिकायत थाने पर दर्ज कराई थी पूरे मामले में पुलिस को 2 बदमाशों के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में धोखाधड़ी की धाराओं में मामला दर्ज किया है पुलिस के मुताबिक हेमलता राठौर नामक महिला घर घर जाकर ग्रीन टी बेचने का काम करती है उसी दौरान दो बदमाशों द्वारा उसे बातों में उलझा कर सुनसान जगह ले गए और उसके कान के जेवर उतरवाए थे फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश कर रही है।
