इन्दौर के विजय नगर थाना क्षेत्र के स्वर्ण बाग कॉलोनी में एक युवक की अनोखे तरीके से मौत हो गई युवक के हाथ मे दर्द होने के दौरान युवक ने यू ट्यूब पर इलाज ढूंढा जिसमे लोकी का ज्युस पीना बताया गया था वही युवक द्वारा लोकी का ज्युस पीते ही तबियत बिगड़ने लगी और थोड़ी देर बाद युवक की मौत हो गई ।
कभी आपने सुना नही होगा कि लोकी का ज्युस पीने से किसी की मौत हो सकती है मगर इन्दौर के विजय नगर थाना क्षेत्र की स्वर्णबाग कॉलोनी में रहने वाले धर्मेन्द्र नाम के एक युवक की अनोखे तरीके से मौत हो गई वही मृतक के मित्रों ने बताया कल मृतक धर्मेन्द्र के हाथ में दर्द हो रहा था तो धर्मेन्द्र ने यूट्यूब पर हाथों में हो रहे दर्द का इलाज ढूंढा जिसमे लौकी का जूस हाथ दर्द में फायदेमंद बताया गया था जहा धर्मेन्द्र ने लौकी का जूस बनाया और पी लिया। थोड़ी देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई परिजन उसे अस्पताल ले कर पहुचे जहां डॉक्टरों ने धर्मेन्द्र को मृत घोषित कर दिया । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय हॉस्पिटल भिजवाकर जांच शुरू कर दी है वही पुलिस अब पोस्टमार्टम के इंतजार कर रही है ताकि मौत की सही वजह साफ हो पाए ।
