हाईप्रोफाइल मामला, शारीरिक रुप से कमजोर निकला दूल्हा, करीब आने पर देता है जान से मारने की धमकी

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

सास ने दहेज में 20 लाख रुपये मांगे। पीड़िता ने मानसिक प्रताड़ना का भी लगाया आरोप।
पाश कालोनी में रहने वाली एक युवती ने मुंबई में रहने वाले पति और सास-ससुर पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। एफआइआर में यह भी लिखवाया कि पति शारीरिक रुप से कमजोर है और वह शारीरिक संबंध बनाने में सक्षम नहीं है। उसके कारण उसका जीवन बर्बाद हो रहा है। उसने धोखा देकर शादी की है। करीब आने पर उसे जान से मारने की धमकी देता है।

महिला थाना टीआइ ज्योति शर्मा के मुताबिक एफआइआर दर्ज करवाने वाली 30 वर्षीय महिला की फरवरी 2019 में ही बोरिवली (मुंबई) में रहने वाले हाइप्रोफाइल परिवार में शादी हुई थी। उसका आरोप है कि शादी में स्वजन ने सात लाख नकद, सोना-चांदी के आभूषण व गृहस्थी का अन्य सामान दिया लेकिन सास-ससुर उससे 20 लाख रुपये की मांग करने लगे। डिमांड पूरी नहीं होने पर पीड़िता को घर से निकाल कर मायके (इंदौर) भेज दिया। पीड़िता ने यह भी कहा कि पति नपुंसक है। वह उसके करीब भी नहीं आता था। घर और बाहर दूर ही रहता था। कभी करीब जाने का प्रयास भी करती तो उसे दुत्कार कर भगा देता था। इस कारण वह मानसिक रुप से परेशान रहने लगी थी।
फोटो खराब होंगे बोलकर पट्टा खोल देता था आरोपित

पीड़िता के मुताबिक शादी के लिए जब बस द्वारा मुंबई जा रहे थे तो रास्ते में बस का एक्सीडेंट हो गया और पीड़िता घायल हो गई। पसली में आई चोट के कारण उसने पट्टा बांधना पड़ गया। पति ने उससे कहा कि पट्टा बांधने से फोटो खराब आते हैं। वह दर्द से करहाती रही लेकिन आरोपित पट्टा नहीं बांधने देते था। उसका आरोप है कि तकलीफ बढ़ने पर मां उसकी देखभाल करने आई लेकिन सास ने यह कहते हुए रुकने से इन्कार कर दिया कि दहेज में 13 लाख रुपये कम दिए है। कम से कम 20 लाख तो पूरे करने होंगे।

Exit mobile version