इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र के सम्राट नगर में रहने वाले एक सौतेल भाई ने अपने ही भाई को पहली मंजिल से फेक दिया पहली मंजिल से फेंकने से भाई का दिल नही भरा तो नीचे जाकर उसकी जमकर पिटाई कर दी जिसका इलाज निजी हॉस्पिटल में चल रहा है वही पूरे मामले में पुलिस द्वारा जांच करने के बाद कार्यवाही की बात कर रही है
दरसअल पूरी घटना इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र के सम्राट नगर की है जहा स्वर्णबाग कॉलोनी का रहने वाला आदिल सम्राट नगर अपने सौतेले भाई के यहा नशे की हालत में पहुचा था उसके बाद आदिल का सौतेला भाई मोइन के बीच अपने पिता के रुपयों के लेनदेन में मोइन और असलम ने आदिल से पहले बातचीत की उसके बाद आपस मे तीनो के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मोइन और असलम ने आदिल को पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया वही आदिल ने बताया कि नीचे पहली मंजिल से नीचे फेंक ने के बाद भी मेरे भाइयों का मन नही भरा तो उसके बाद नीचे आकर लात घुसो से मेरी पिटाई कर दी वही घायल अवस्था मे आदिल को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहा आदिल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है वही पुलिस ने बताया कि घायल आदिल पर पूर्व में 8 से ज्यादा अपराध दर्ज है जिसमे हत्या के मामले में कुछ दिन पहले ही आदिल जेल से छूट कर आया है वही पुलिस द्वारा जांच करने के बाद मामला दर्ज करने की बात कह रही है
