इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र के एक हनुमान मंदिर में चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है जहां चोर सीसीटीवी में भी एक हुआ है फिलहाल पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
मामला इंदौर के रावजी बाजार थाना क्षेत्र स्थित चंद्रभागा हनुमान मंदिर का है जहां एक चोर मंदिर में चोरी करने की नियत से घुसा था जहां चोर द्वारा 5 मिनट से अधिक ताला तोड़ने का प्रयास करता रहा लेकिन मंदिर का ताला चोर से नहीं टूटा थक हार कर चोर वहां से खाली हाथ जाता नजर आया फिलहाल मंदिर प्रबंधन द्वारा घटना की शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है फिलहाल चोरी के प्रयास का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
