सोशल मीडिया के जरिए नौकरी दिलाने के नाम पर ठगे लाखो रुपये

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read

शहर में सोशल मीडिया के जरिए नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की घटनाएं सामने लगातार देखी जा सकती है ऐसी ही एक घटना औऱ सामने आई है जहां आरोपियों ने अपने अलग-अलग खातों में ₹1 लाख से अधिक की राशि ट्रांसफर करवा कर एक व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी की है फिलहाल में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मोबाइल नंबरों के आधार पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू की है

मामला दरअसल तुकोगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले सिद्धार्थ नामक एक पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है पीड़ित के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की घटना सामने आई है जहां पीड़ित ने सोशल मीडिया के जरिए नौकरी की तलाश की थी तो उसको एक मोबाइल नंबर मिला था जब नंबरों पर संपर्क किया गया तो ठगौरों द्वारा उससे ₹1 लाख से अधिक की राशि अपने खातों में ट्रांसफर करवा के या हवाला दिया गया कि आपको घर से ही काम करना होगा और आपको लैपटॉप व अन्य सामान भेज दिया जाएगा लेकिन कोई सामान नहीं भेजा गया और आरोपियों द्वारा अपने खातों में पैसा ट्रांसफर करवा लिया गया था जिस नंबर से यह ठगी की गई है उसके आधार पर आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है।

Exit mobile version