इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी ही नाबालिग नौकरानी को हवस का शिकार बना लिया है। वह पीड़िता को अगले दिन फिर बुला रहा था। पीड़िता ने अपनी आप बीती अपने परिवार को बताई जिसके बाद मामले में केस दर्ज हुआ है।
पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम भूरेलाल कटारे निवासी राम रहीम कालोनी है। 14 साल की लड़की की शिकायत पर उसके खिलाफ रेप का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के मुताबिक नाबालिग आरोपी के घर में झाडू पोंछे का काम करती है। 2 दिन पहले जब वह काम करने गई थी तो आरोपी घर में अकेला था। उसने पीड़िता के साथ जबरदस्ती की और किसी को यह बात बताने पर उसके भाई व भाभी को मारने की धमकी दी। आरोपी पीड़िता लड़की को अगले दिन फिर अपने घर पर बुला रहा था। पीड़िता ने यह बात अपने परिवार वालों को बताई जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
