इंदौर की एरोड्रम पुलिस ने 150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की मदद से मोबाइल की दुकान से चोरी हुए 17 मोबाइल , एक लेपटॉप चोरी करने वालो दो चोरों को गिरफ्तार किया है चोरी गए मोबाइल की कीमत 3 लाख से अधिक बताई जा रही है
इन्दौर शहर में चोरी की घटना रुकने का नाम नही ले रही है जहा एरोड्रम थाना क्षेत्र से पिछले दिनों एक मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर शटर उचका कर चोरों ने हाथ साफ करते हुए करीब 17 मोबाइल , एक लेपटॉप चोरी कर फरार हो गए थे वही एरोड्रम पुलिस ने 150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की मदद से दो आरोपी समीर और देवेंद्र को गिरफ्तार कर 17 मोबाइल और एक लेपटॉप जिसकी कीमत 3 लाख रुपए जब्त कर पूछताछ की गई तो दोनों आरोपी चोरी करने के बाद अजमेर जाकर फरारी काट रहे थे वही पकड़े गए दोनों बदमाशो से पुलिस अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में पूछताछ कर रही है
