इंदौर जिले के सिमरोल थाना क्षेत्र में रहने वाले दो लोगों को उनके परिजन गंभीर हालत में एमवाय अस्पताल में जली हालत में लेकर पहुंचे हैं जिनको गंभीर हालत के उपचार के लिए भर्ती किया गया है वहीं घायल के परिजनों ने आरोप लगाया है कि शासकीय जमीन को अपना बतलाकर विवाद करने वाले दूसरे पक्ष ने पुलिस के सामने ही उनके लोगों पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया था जिसमें तो लोग गंभीर जले हैं और 2 लोगों को हाथ जलते हैं फिलहाल में सभी घायलों का उपचार एम वय अस्पताल में जारी है वहीं पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा डालने पर घायल हुए उनके परिजनों पर मुकदमा दर्ज किया है
सालों से सिमरोल गांव में मंदिर के पीछे शासकीय जमीन पर घायल आग में झुलसे पुष्पेंद्र चौहान और भंवर सिंह ने कब्जा कर दुकान डाल रखी थी कि लेकिन कुछ दिन पहले दूसरे पक्ष के लोगों ने कब्जा हटाकर अपनी जमीन बताने का हक जमाते हुए दुकान तोड़ दी थी जिसके बाद दोनों पक्षों ने सिमरोल थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी इसी कब्जे की बात पर देर रात दूसरे पक्ष के लोग पुलिस के साथ पहुंचे और घायल पक्ष से विवाद करने लगे लेकिन घायल पक्ष के द्वारा भी पुलिस के साथ अभद्रता की गई थी जहां पुलिस ने घायल ओर उसके अन्य लोगो पर शासकीय कार्य में बाधा डालने पर मुकदमा दर्ज किया है तो वहीं घायल के परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस के सामने ही दूसरे पक्ष के लोगों ने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया है इसमें पुलिस की मिलीभगत और पुलिस पर पैसे लेने का भी आरोप घायल के परिजन ने लगाए हैं अब इस पूरे मामले को आला अधिकारी जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटे हैं वहीं घायलों का उपचार भी जारी है
