सरपंच में जीत का प्रमाण पत्र देने नायब तहसीलदार ने मांगे डेढ़ लाख रुपए। लोकायुक्त टीम ने किया रंगेहाथ गिरफ्तार।

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

सरपंच का चुनाव जीतने के बाद जीत का प्रमाण पत्र देने की एवज़ में तहसीलदार ने सरपंच से माँगे डेढ़ लाख रूपए। मामला शिवपुरी ज़िले का है उमाशंकर लोधी निवासी ग्राम बरसोला तहसील खनियाधाना जिला शिवपुरी ने पंचायत चुनाव लड कर सरपंच बने। सरपंच का प्रमाण पत्र लेने के लिए उनसे सुधाकर तिवारी पुत्र स्वर्गीय श्री तमारी दत्त तिवारी 35 वर्ष नायब तहसीलदार प्रभारी तहसील खनियाधाना ने उनसे डेढ़ लाख रूपए की माँग की। सरपंच उमाशंकर लोधी ने इसकी शिकायत लोकायुक्त एसपी ग्वालियर को की। इसके बाद तहसीलदार के शासकीय आवास तहसीलदार का कोटा बस स्टैंड के पीछे खनियाधाना रिश्वत राशि – 100000/- रूपये देना तय किया। जैसे ही तहसीलदार ने रूपए लिए लोकायुक्त टीम ने उसे धरदबोचा।

Exit mobile version