TI हाकमसिंह सुसाइड मामला:ASI रंजना,दूसरी पत्नी रेशमा ओर कपड़ा व्यापारी सहित चार पर केस दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
3 Min Read

इंदौर में छोटी ग्वालटोली पुलिस ने TI हाकमसिंह सुसाइड मामलें में सोमवार शाम चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है। मामले में जल्द सभी आरोपियों की गिरफतारी की जाएगी। इस पूरे मामले में एक आरोपी जो की ASI का भाई था। उसकी दो दिन पहले मौत हो गई है। पुलिस ने अपनी जांच में माना है कि चारो आरोपियों ने TI को इतना प्रताड़ित कर दिया था कि उन्हें आत्महत्या के लिये मजबूर होना पड़ा।

कमिश्नर हरीनारायण चारी मिश्र ने सोमवार को बताया कि TI हाकमसिंह पंवार की मौत के मामले में पुिलस ने ASI रंजना खांडे,उसके भाई स्वं कमलेश खांडे,हाकमसिंह की दूसरी पत्नी रेशमा ओर व्यापारी गोंविद जयसवाल के खिलाफ धारा 306,34 में केस दर्ज किया है। कमिश्नर के मुताबिक एसआईटी की जांच में सभी की कॉल डिटेल ओर जरूरी साक्ष्य सामने आए थे। अधिकारी के मुताबिक मामले में परिवार के बयान भी हुए थे। जिसमें उन्होंने चारो लोगो द्वारा उसे लगातार परेशान करने की बात बताई थी।

असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर परिसर में किया था सुसाइड
भोपाल के श्यामला हिल्स में पदस्थ टीआई हाकम सिंह पंवार ने 24 जून को पहले ASI रंजना खांडे को गोली मारी थी। इसके बाद खुद गोली मारकर अपनी जान दे दी थी। इसके बाद रंजना को उपचार के लिये एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनो के बीच कार को लेकर विवाद सामने आया था। इस मामले में चश्मदीद रंजना का भाई 5 जुलाई को संदेहास्पद तरीके से धामनोद के संजय नगर में जल गया था। जहां 7 जुलाई को उसने आनंद अस्पताल में दम तोड़ दिया था।

दूसरी पत्नी ओर व्यापारी की मिली रिकार्डिग
पुलिस को मामले में हाकम सिंह की दूसरी पत्नी रेशमा ओर व्यापारी गोविंद जयसवाल की रिकार्डिग मिली थी। जिसमें रेशमा लगातार रंजना ओर परिवार से रूपये लेने के लिये धमका रही थी। उसने टीआई को रेप के केस में फंसाने की धमकी तक दे डाली थी। वह टीआई से करीब 28 लाख रूपये मांग रही थी। वही व्यापारी गोंविद जयसवाल भी टीआई के 25 लाख रूपये नही दे रहा था। टीआई ने यह रूपये व्यापारी के पास रखे थे। रेश्मा ओर गोविंद को लेकर टीआई ने रिकार्डिग कर ली थी। जो उनके मोबाईल में मिली थी।

- Advertisement -
Exit mobile version