इंदौर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं लगातार सामने आ रही है जहां 60 फीट रोड सब्जी मंडी पर सब्जी खरीदने गई एक महिला के गले से मंगलसूत्र छीन कर बाइक सवार बदमाश फरार हो गए घटना के बाद सूचना पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
दरअसल मामला एरोड्रम थाना क्षेत्र के 60 फीट छोड़ सब्जी मंडी का है जहां अंबिकापुरी में रहने वाली मनीषा शर्मा नामक महिला सब्जी खरीदने गई हुई थी इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला के गले से मंगलसूत्र छीन कर फरार हो गए महिला के साथ हुई स्नैचिंग की इस घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर तलाश शुरू कर दी है पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
