​​​​​​सदर बाजार में एक व्यापारी के साथ मारपीट का मामला दर्ज

By Abhishek Raghuvanshi
1 Min Read

इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र के भोई मोहहला में चार युवकों ने एक युवक को जमकर पीटा वही चार युवकों द्वारा मारपीट कर युवक की पांच तोला की सोने की चैन भी बदमाश ले गए जिसका सीसीटीवी सोश्यल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है

दरसअल पूरी घटना इंदौर के सदर बाजार थाना क्षेत्र के भोई मोहल्ला की है जहा रहने वाले भीम नामक युवक जब आपने रिश्तेदार को छोड़ने जा रहे तभी चार बदमाश राहुल , देव आनंद , सुनील और आनंद द्वारा रास्ते मे बेरिकेट्स लगा दिए और भीम के साथ मारपीट की गई वही मारपीट के दौरान भीम के गले से पांच तोला की सोने की चेन भी बदमाशो द्वारा छीन ली गई और साथ ही पैसे भी छिन लिए वही मारपीट की पूरी घटना बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियो की तलाश शुरू कर दी वही पुलिस का कहना है कि पांच तोला सोने की चेन की जांच की जा रही है

Exit mobile version