द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के गौरी शंकर नगर में रहने वाली नवविवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

By Abhishek Raghuvanshi
2 Min Read
https://youtu.be/gpv6QN3GOyk

शहर में आत्महत्या की घटनाएं लगातार सामने आ रही है जहां एक नवविवाहिता महिला ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली सूचना पर से पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवा है फिलहाल आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।

मामला द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के गौरी शंकर नगर में रहने वाली नवविवाहिता युति प्रियंका ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली घटना के वक्त पति घर से बाहर गए हुए थे जब आकर देखा तो पत्नी फांसी के फंदे पर झूल रही थी तत्काल सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है वही बताया जा रहा है महिला का 1 साल पहले अप्रैल माह में ही राहुल नामक युवक से विवाह हुआ था महिला के परिजन बड़वानी के रहने वाले हैं जिनको जानकारी दे दी गई है परिजनों के बयान और अन्य साक्ष्य के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्यवाही की जाएगी फिलहाल घटनास्थल से किसी भी तरह का सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version