इंदौर संयोगितागंज पुलिस ने मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपी अपने शौक पूरे करने के लिए लूट की घटना को अंजाम देते थे आरोपियों ने अब तक 1 दर्जन से अधिक लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है।
दरअसल पिछले दिनों संयोगितागंज थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ मोबाइल लूट की घटना सामने आई थी इसमें दो आरोपियों द्वारा महिला के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने लगभग सो सीसीटीवी फुटेज खंगाले उसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि यह इनका महंगे शौक पूरे करने के लिए और अपना कर्ज उतारने के लिए मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देते थे फिलहाल आरोपियों द्वारा 10 से अधिक लूट की घटनाएं स्वीकार की गई है वही पुलिस आरोपियों से और भी पूछताछ कर रही है इसमें और भी मामले के खुलासे होने की संभावना है
