एक शातिर चोर ने एक गुरुद्वारे में एक नहीं दो नहीं बल्कि चार चार बार चोरी की घटना को अंजाम दिया और गुरुद्वारे ने किसी को भनक तक नहीं लगी हालांकि दान पेटी से कितने रुपए गए हैं यह तो नहीं कहा जा सकता लेकिन लाखों रुपए बताए जा रहे हैं। पूरी घटना में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई
दरअसल राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के अमितेश नगर में मौजूद गुरुद्वारे में एक शातिर चोर गुरुद्वारे में एक नहीं चार चार बार घुसकर दान पेटी से रुपए लेकर फरार हो गया गुरुद्वारे में मौजूद सेवादारों ने जब दानपेटी खोलने का समय आया देखा तो दान पेटी का पहले से ही लॉक टूटा हुआ था फिर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जहां लगातार एक शातिर चोर इस घटना को अंजाम दे रहा था अब तक लाखों रुपए लेकर दान पेटी से वह फरार हो गया है घटना के बाद स्थानी पुलिस को शिकायत की है पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है
