जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग और पुलिस प्रशासन लगातार शहर के पब और बार पर कार्रवाई कर रही हैं। अब तक 15 पब और बार पर कार्रवाई करते हुए उनके 7 दिन के लिए लाइसेंस निरस्त किए गए हैं। लगातार बाहर में नाबालिग बच्चों को मदिरापान का सेवन कराना और नियम अनुसार पब और बार को बंद ना करना कार्यवाही की मुख्य वजह है।
इंदौर शहर में पाश्चात्य संस्कृति कितनी हावी होती जा रही है शहर के पब और बार की बात करें तो वहां पर नाबालिग बच्चे भी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं जिन्हें नियम विरुद्ध शराब परोसी जा रही है हाल ही में जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा पब और बार संचालकों की बैठक लेकर उन्हें तय समय में अपने पब और बार बंद करने साथ ही नाबालिग बच्चों को शराब नहीं परोसने की राय दी गई थी बावजूद इसके कुछ पब और बार नियम के विरुद्ध देर रात तक शराब परोस रहे थे इसी को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा पब और बार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है हाल ही में पियानो, नुस्खा और तंदूर बार पर कार्रवाई करते हुए 7 दिन के लिए लाइसेंस को निरस्त किया गया है अब तक 15 से अधिक पब व बार पर कार्रवाई की जा चुकी है।
जिला कलेक्टर का उद्देश्य नाबालिग बच्चों को शराब की लत से दूर करना है जिसको लेकर एक बड़ा अभियान भी पुलिस द्वारा चलाया जा रहा है वही ऐसे पब और बार जहां पर नियम के विरुद्ध काम किया जा रहा है वहां पर सख्ती के साथ कार्रवाई की जा रही है।
